NEET UG Result 2023 के परिणाम आ चुके हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने स्नातक मेडिकल एडमिशन परीक्षा NEET UG 2023 के परिणाम जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में तमिलनाडु के प्रबंजन जे और आंध्र प्रदेश के बोरा वरुण चक्रवर्ती ने 99.99 प्रतिशत परिणाम के साथ टॉप किया है। NTA ने बताया कि उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा सफल उम्मीदवार हुए हैं। महाराष्ट्र और राजस्थान इसके बाद के स्थान पर हैं। अधिक जानकारी के लिए NTA NEET की वेबसाइट पर जाएं।

इतने शहरों में 13 भाषाओं में आयोजित हुई परीक्षा
NEET UG परीक्षा 13 भाषाओं (असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू) में आयोजित की गई। इस परीक्षा का आयोजन भारत के अलावा अबू धाबी, बैंकॉक, कोलंबो, दोहा, काठमांडू, कुआलालंपुर, लागोस, मनामा, मस्कट, रियाद, शारजाह, सिंगापुर के साथ-साथ दुबई और कुवैत सिटी में भी हुआ।
NEET UG टॉप 10 महिला टॉपर
- प्रांजल अग्रवाल
- आशिका अग्रवाल
- आर्य आर.एस
- मीमांशा मौन
- सुमेघा सिन्हा
- कानी यासाश्री
- बरीरा अली
- रिद्धि वजरिंगकर
- कवलकुंतला प्रणति रेड्डी
- जागृति बोडेड्डुला
NEET UG 2023 कट-ऑफ •
UR/EWS | 720-137 अंक (50वां पर्सेंटाइल) |
OBC/SC/ST | 136-107 अंक (40वां पर्सेंटाइल) |
UR/EWS/PH | 136-121 (45वां पर्सेंटाइल) |
OBC/SC/PH | 120-107 (40वां पर्सेंटाइल) |
ST/PH | 120-108 (40वां पर्सेंटाइल) |
उम्मीदवारों की संख्या राज्यों के आधार पर
- उत्तर प्रदेश: 1,39,961
- महाराष्ट्र: 1,31,008
- राजस्थान: 1,00,316
- तमिलनाडु: 78,693
- केरल: 75,362
- कर्नाटक: 75,248
टॉप 5 टॉपर और उनके अंक
- प्रबंजन जे – 720 अंक
- बोरा वरुण चक्रवर्ती – 720 अंक
- कौस्तव बाउरी– 716 अंक
- प्रांजल अग्रवाल – 715 अंक
- ध्रुव आडवाणी – 715 अंक